logo

विधानसभा चुनाव : उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए कांग्रेस ने जिलों में की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

keshavmahato2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर प्रत्येक जिले के विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 नामों की अनुशंसा के लिए जिलावार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए आवेदकों का प्रखंड कांग्रेस द्वारा अनुशंसा अपेक्षित है। इसलिए अपने जिला में पड़ने वाले प्रखंडों में 21 सितंबर तक बैठक आयोजित करेंगे। 

21 सितंबर को आयोजित बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन, संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद एवं मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही बैठक के लिए कांग्रेस से एक पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी। 
साथ ही उन्होंने बताया कि इसके बाद जिलावार पर्यवेक्षक 25 सितंबर तक जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित कर 5 नामों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस को समर्पित करेंगे। 

जिलावार नियुक्त पर्यवेक्षकों में शिवकुमार भगत, सुरेंद्र यादव, आभा सिन्हा, रमा खलको, रामाश्रय प्रसाद, बलजीत सिंह बेदी, अशोक कुमार चौधरी, संजय मुन्नम, सुल्तान अहमद, रविंद्र झा, अनुकूल मिश्रा, उदय लखमानी, श्यामल किशोर सिंह, राजेंद्र दास, फैयाज कैसर, सुरेंद्र सिंह, नरेश वर्मा, अवधेश कुमार सिंह, विजय यादव, आशिक अंसारी, विनय सिन्हा दीपू, चंद्रशेखर शुक्ला, भीम कुमार, आलोक कुमार दुबे, डॉक्टर अजय शाहदेव शामिल हैं। 

Tags - झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जिलावार पर्यवेक्षक Jharkhand State Congress President Keshav Mahato Kamlesh District Wise Supervisor